विज्ञापन

जंग जारी है! अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, जवाब में IRGC ने कुवैत में US बेस को बनाया निशाना

अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी शांति डील की उम्मीद को झटका लगा है. दोनों देश की सेना ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया है.

जंग जारी है! अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, जवाब में IRGC ने कुवैत में US बेस को बनाया निशाना
US Iran War News Updates: अमेरिका और ईरान, दोनों तरफ की सेना ने एक-दूसरे पर हमला किया
  • अमेरिकी सेना ने ईरान में कुछ रडार और ड्रोन नियंत्रण ठिकानों पर हमला किया है, सेंट्रल कमांड ने जानकारी दी
  • जवाब में ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है
  • हमलों से अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

US Iran War News Updates: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है. सीजफार के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नए हमले किए हैं. एक तरफ अमेरिकी सेना ने बताया है कि उसने वीकेंड (शनिवार-रविवार) के दौरान ईरान में कुछ रडार और ड्रोन नियंत्रण ठिकानों पर हमला किया है तो वहीं ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया है. यह सब तब हो रहा है जब दोनों देश शांति डील के लिए बातचीत में लगे हैं.

अमेरिकी सेना का दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार उसने वीकेंड में ईरान के गोरुक क्षेत्र और केश्म द्वीप पर हमले किए. डोनाल्ड ट्रंप की सेना ने यहां मौजूद ईरान में कुछ रडार और ड्रोन कंट्रोल सेंटर को निशाना बनाय है. सेंटकॉम ने कहा कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा (डिफेंस) में की गई. अमेरिकी सेना के मुताबिक, इससे पहले ईरान ने एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया था, जिसके जवाब में ये हमले किए गए.

अमेरिकी सेना ने कहा, "इस हमले में किसी भी अमेरिकी सैनिक को नुकसान नहीं पहुंचा है. चल रहे सीजफायर के दौरान अनुचित ईरानी आक्रामकता के जवाब में CENTCOM अमेरिकी संपत्तियों और हितों की रक्षा करना जारी रखेगा."

ईरान का पलटवार- कुवैत पर हमला कर दिया

दूसरी ओर, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने उस सैन्य अड्डे को निशाना बनाया, जिसका इस्तेमाल अमेरिका ईरानी क्षेत्र पर हमले करने के लिए कर रहा था. भले रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह नहीं बताया कि यह सैन्य अड्डा कहां स्थित है लेकिन कुवैत ने जानकारी दी कि उसपर हमला हुआ है. कुवैत की सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन मिसाइलों और ड्रोन हमलों को रोकने में लगी हुई थी. इस दौरान पूरे देश में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बजने लगे.

इससे पहले 28 मई को भी कुवैत पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया गया था. तब बंदर अब्बास में अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने कुवैत में अमेरिकी एयरबेस को निशाना बनाया था. इस बार भी ठीक वही देखने को मिला है- अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने कुवैत में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाया है.

ताजा घटनाक्रम से यह संकेत मिल रहा है कि सीजफायर के बावजूद क्षेत्र में तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच हुए इन नए हमलों ने किसी संभावित शांति समझौते की उम्मीदों को भी झटका दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, सीजफायर के बीच मिसाइल और ड्रोन दागे- बज उठे सायरन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com