- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत अमेरिका-ईरान संयुक्त हमले में हुई है
- खामेनेई की अंतिम पोस्ट भारतीय समयानुसार रात तीन बजे की थी, जिसमें आधे शरीर के साथ तलवार की तस्वीर थी
- ईरानी मीडिया में उनकी मौत पर कई पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें उनकी ईमानदारी और प्रतीक्षा की बात कही गई है
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई अब नहीं रहे. ईरान-अमेरिका के संयुक्त अटैक में उनकी मौत हो गई है. हालांकि खामेनेई की मौत की पुष्टि पर ईरानी सरकार शुरू में आनाकानी करती रही तो वहीं पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और बाद में ईरानी मीडिया ने पुख्ता करते हुए बताया कि हां खामेनेई इस भीषण अटैक में मारे गए हैं. उनकी जगह सुप्रीम लीडर के चयन के बीच खामेनेई की सोशल मीडिया पोस्ट्स काफी वायरल हो रही हैं. इसके बाद कयास ये भी लगाए जा रहे कि क्या अयातुल्लाह खामेनेई जिंदा तो नहीं,उनकी मौत महज अफवाह तो नहीं. हालांकि उनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है पर ये पोस्ट लोगों का दिमाग घुमा रहे हैं.
पोस्ट में ऐसा क्या लिखा है?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की एक पोस्ट भारतीय समायनुसार रात के 3 बजे की गई थी. ये वो वक्त भी था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की थी. खामेनेई की उस पोस्ट पर एक तस्वीर थी जिसमें आधा शरीर ही दिखाया गया था और उसके हाथ में तलवार थी. फोटो में लिखी भाषा को सरल शब्दों में कहें तो उसपर लिखा है कि नामी हैदर (अ.स.) के नाम पर... ईरान काफी देर तक अपने सुप्रीम लीडर की मौत को खारिज करता रहा और उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ भी बताया. बाद में पुष्टि होने पर 40 दिन का शोक घोषित किया गया है. 7 दिनों की सार्वजनिक अवकाश भी घोषित है.
به نام نامی حیدر علیهالسلام pic.twitter.com/n848j6KASq
— KHAMENEI.IR | فارسی (@Khamenei_fa) February 28, 2026
एक और पोस्ट में तारीफ के कसीदे
खामेनेई के एक और एक्स पोस्ट पर लिखा था कि ईमान वालों में ऐसे लोग भी हैं जो अल्लाह से किए अपने वादे के प्रति सच्चे हैं, इसलिए उनमें से कुछ अल्लाह से प्रेम करते हैं और कुछ प्रतीक्षा करते हैं तथा बदले में कुछ भी नहीं बदलते. इससे पहले, एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने भी रॉयटर्स को बताया कि खामेनेई का शव मिल गया है, और ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में इस बात से सहमति जताई है. ट्रम्प ने लिखा, ‘यह सिर्फ ईरान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों ने मार डाला या घायल कर दिया.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं