विज्ञापन

सऊदी के अल खर्ज में ईरानी मिसाइल के हमले में एक भारतीय घायल, मौत की रिपोर्ट गलत, संपर्क में भारतीय दूतावास

Iran-Israel War: अल-जजीरा और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया गया था कि सऊदी अरब के अल खर्ज में गिराई गई ईरानी मिसाइल के मलबे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. लेकिन भारतीय दूतावास का नया पोस्ट राहत देने वाला है. दूतावास ने बताया कि भारतीय नागरिक की जान नहीं गई है, वह सिर्फ घायल है.

सऊदी के अल खर्ज में ईरानी मिसाइल के हमले में एक भारतीय घायल, मौत की रिपोर्ट गलत, संपर्क में भारतीय दूतावास
ईरान के मिलाइल हमले में भारतीय घायल. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • ईरान और इजरायल के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा है जो भारत पर भी असर डाल रहा है
  • सऊदी अरब के अल खर्ज में ईरानी मिसाइल हमले के मलबे से एक भारतीय नागरिक गंभीर रूप से घायल हुआ है
  • घायल भारतीय का इलाज अल खर्ज के सरकारी अस्पताल में जारी है और भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सऊदी अरब:

मिडिल ईस्ट टेंशन का असर भारत पर भी पड़ रहा है. ईरान-इजरायल पिछले 10 दिनों से एक दूसरे पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं. इस लड़ाई से खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय डर के साये में जी रहे हैं. न तो वे घर ही लौट पा रहे हैं और न ही वहां पर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. ईरान लगातार ड्रोन और मिसाइलें दाग रहा है. सऊदी के एक रिहायशी इलाके में ईरान ने 8 मार्च को रात के अंधेरे में ऐसी मिसाइल दागी कि उसका मलबा अल खर्ज में कुछ लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ा. इस घटना में एक भारतीय नागरिक भी बुरी तरह घायल हुआ है. उसका इलाज अल खर्ज के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा?Insert Image जानिए जंग के बीच अली खामेनेई के बेटे को कितनी ताकत मिली

ईरानी मिलाइल के मलबे से एक भारतीय घायल

सऊदी अरब में भारत ने एक्स पर पोस्ट कर एक राहत भरी खबर देते हुए कहा कि रविवार को अल खर्ज में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किसी भी भारतीय नागरिक की जान नहीं गई है. वह घायल है और उसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. भारतीय दूतावास इस मामले में संबंधित सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है. काउंसलर (सीडब्ल्यू) वाई. साबिर ने रविवार रात अल खर्ज का दौरा कर घायल भारतीय नागरिक से मुलाकात की.

भारतीय नागरिक की नहीं गई जान-दूतावास

दरअसल रविवार को अल-जजीरा और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स दावा किया गया था कि अल खर्ज में गिराई गई ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. लेकिन भारतीय दूतावास का नया पोस्ट राहत देने वाला है. दूतावास ने उन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि भारतीय नागरिक की जान नहीं गई है, वह घायल और अपना इलाज अस्पताल में करवा रहा है. 

AFP फोटो.

AFP फोटो.

सऊदी की इमारत पर गिरा मिसाइल का धधकता मलबा

बता दें कि रविवार को ईरान ने सऊदी की तरफ एक मिसाइल दागी. लेकिन सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने उस घातक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट कर दिया, लेकिन उसका धधकता हुआ मलबा सीधे अल खर्ज में एक बिल्डिंग पर जा गिरा. इतना तेज धमाका हुआ कि आसपास की दीवारें हिल गईं. वहां मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई लोग घाल भी हुए हैं. घायलों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पूरा अल-खर्ज इलाका इस वक्त दहशत में है. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com