प्रतीकात्मक फोटो
वाशिंगटन:
अमेरिका में भारतीय मूल के एक अमेरिकी चिकित्सक और दो अन्य लोगों पर हेल्थ केयर योजना में कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगा है. भारतीय मूल के 60 वर्षीया अमेरिकी चिकित्सक पद्मिनी नागराज तथा मोहम्मद कलीम अरशद (62) और जोसेफ ए हाइन्स (61) पर अवैध रूप से हेल्थ केयर के नाम पर रिश्वत लेने और इसकी साजिश रचने का आरोप लगा है.
अमेरिका के न्याय विभाग ने कल बताया कि अरशद और पद्मिनी पर हेल्थ केयर धोखाधड़ी का आरोप है, जबकि हाइन्स एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था.
ये तीनों लुसियाना के रहने वाले हैं.
आरोप है कि तीनों आउटपेशंट साइकाइट्रिक सेवाएं उपलब्ध कराने वाली कंपनी से संबद्ध थे. इन तीनों ने साइकाइट्रिक मरीजों को घर पर गैरजरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के एवज में रिश्वत लेने के लिये न्यू ओरलींस होम हेल्थ एजेंसी के मालिक के साथ साजिश रची थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India US Doctor, Padmini Nagraj