विज्ञापन

'क्या तुम मुसलमान हो', अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय शख्स को 15 बार चाकू से गोदा

अधिकारियों ने आरोपी पर हत्या की कोशिश और खतरनाक हथियार रखने का आरोप लगाया है. उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है.

'क्या तुम मुसलमान हो', अमेरिका में धर्म पूछकर भारतीय शख्स को 15 बार चाकू से गोदा
पीड़ित के साथ काम करने वाले उसके बॉस ने कहा कि काश मैं उसकी रक्षा के लिए वहां होता. मैं उसकी रक्षा के लिए अपनी जान दे देता.
NDTV

अमेरिका में एक शख्स को उसका धर्म पूछकर 15 बार चाकू से हमला किया गया. इस मामले में कोर्ट में दर्ज दस्तावेजों के मुताबिक, 48 साल के पीटर माइकल लार्सन ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने जानबुझकर पीड़ित पर हमला किया. पीड़ित शख्स का नाम सोहेल बताया जा रहा है.  

आरोपी ने बताया कि उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पीड़ित मुस्लिम था. आरोपी ने ये भी कबूल किया वह मुस्लिम शक्स को जान से मारना चाहता था. 

ये हादसा सोमवार (13 जुलाई 2026) को वेस्ट वैली सिटी के वैली फेयर मॉल में हुआ. पुलिस का कहना है कि लार्सन उस वर्कर के पास गया बातचीत शुरू की और हमला करने से पहले उसका धर्म पूछा. 

अधिकारियों ने लार्सन पर हत्या की कोशिश और खतरनाक हथियार रखने का आरोप लगाया है. उसे साल्ट लेक काउंटी जेल में रखा गया है. 

'मैं भारत से हूं... मुसलमान हूं'

पास के ज्वेलरी स्टोर में काम करने वाली लूना नुनेज ने ABC साल्ट लेक सिटी को बताया कि लार्सन ने सबसे पहले सोहेल से पूछा कि वह कहां से है.

"उसने [लार्सन] पूछा, 'तुम कहां से हो और उसने उससे कहा, 'मैं इंडिया से हूं, मेरा नाम सोहेल है' लार्सन ने कहा 'क्या तुम मुस्लिम हो' और सोहेल ने हां कहा और उसने बस उसे चाकू मारना शुरू कर दिया."

मेहनती और हंसमुख इंसान है सोहेल

सोहेल के दोस्त और जानने वालों ने उसे एक मेहनतकश इंसान बताया है. नूनेज ने बताया, "मुझे पता है कि सोहेल के पास इंशोरेंस नहीं है. वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला शख्स है. उसके पत्नी है और दो बच्चे हैं."

सोहेल के मोहम्मद अदनान मोहम्मद इस हमले की भरसक निंदा कर रहे हैं. वह कहते हैं, ये पागलपन है. ये हेट क्राइम है. लेकिन किसी भी तरह की हेट की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. सोहेल के चेहरे पर हमेशा स्माइल रहती थी. वे बहुत मेहनती है. मैंने उसे मैंनेजर प्रमोट कर दिया था. लेकिन जब आप एक इंसान को मार डालने की कोशिश करते हैं तो आप सिर्फ उसे नहीं मारते हैं, बल्कि आप उसके पूरे परिवार को मार डालते हैं."

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के जज अपने बच्चों के लिए क्यों मांग रहे बुलेट प्रूफ जैकेट?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com