विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2013

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 23 लोगों की मौत

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, 23 लोगों की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी के मुताबिक,  दुर्घटना सुबह 2 बजे हुई। एक बस लाहौर से फैसलाबाद जा रही थी, जो शेकुपुरा जिले में सड़क किनारे एक खम्भे से टकरा कर पलट गई।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक कई घायलों की स्थिति नाजुक है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

पुलिस के मुताबिक, बस के अधिक गति में होने के कारण दुर्घटना हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना, पाकिस्तान, सड़क दुर्घटना, Road Accident In Pakistan, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com