विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2015

आतंक पीड़ित फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जर्मन शेफर्ड कुत्ता भेजेगा रूस

आतंक पीड़ित फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जर्मन शेफर्ड कुत्ता भेजेगा रूस
ब्रसेल्स: रूस के आंतरिक मंत्री का कहना है कि वो आतंक पीड़ित फ्रांस की पुलिस को एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता भेजेंगे। गौरतलब है कि पेरिस आतंकी हमले के बाद एक छापे के दौरान पेरिस पुलिस का एक बेल्जियन शेफर्ड कुत्ता (डीजल) मारा गया था। अब रूस के आंतरिक मंत्री फ्रांस के साथ एकजुटता दिखाते हुए उसी डीजल की याद में उन्हें एक कुत्ता भेंट करने की बात कह रहे हैं।

फ्रांस की राष्ट्रीय पुलिस ने बताया कि बुधवार को उत्तरी पेरिस के सैंट डेनिस में एक रेड के दौरान आतंकवादियों ने उनके 7 साल के बेल्जियन शेफर्ड कुत्ते को भी मार दिया था। उसका नाम डीजल था।

जनरल व्लादिमीर कोलोकोल्सेव्स ने शुक्रवार को कहा कि वे पेरिस आतंकी हमले में अपनी संवेदना व्यक्त करने के साथ ही एक कुत्ता भी फ्रांस भेजेंगे, जो डीजल की जगह ले सके। उन्होंने बताया कि जो कुत्ता वे फ्रांस भेजने जा रहे हैं उसका नाम डोब्रिन्या है। इसका नाम एक रूसी परी कथा से लिया गया है। जो शक्ति, अच्छाई, वीरता और बिना शर्त समर्थन का प्रतीक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूस, फ्रांस, पेरिस आतंकवादी हमला, बेल्जियन शेफर्ड कुत्ता, जर्मन शेफर्ड कुत्ता, Diesel, Puppy, Russia, France, Solidarity