विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2011

जापान की मदद के लिए तैयार है अमेरिका : हिलेरी

हिलेरी क्लिंटन ने अपने जापानी समकक्ष से बात करने के बाद कहा कि अमेरिका जापान की हरसंभव मदद करने को तैयार है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिकी विदेशीमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपने जापानी समकक्ष से बात करने के बाद कहा कि अमेरिका जापान की हरसंभव मदद करने को तैयार है। हिलेरी ने मोरक्को के विदेशमंत्री तैयब फासी फिहरी के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, जापान और अमेरिका के बीच सहयोग, साझेदारी एवं दोस्ती के जज्बे को देखते हुए अमेरिका उसकी हरसंभव मदद करने को तैयार है। हिलेरी जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने मंगलवार को जापानी दूतावास गयी थीं। उन्होंने कहा, अमेरिका जरूरत के वक्त जापान की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिल कर काम कर रहा है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हिलेरी, अमेरिका, जापान, मदद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com