विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2011

फ्रांस में बुर्का पर लगा प्रतिबंध सोमवार से प्रभावी

पेरिस: अगले दो दिनों के बाद फ्रांस की पुलिस को यह अधिकार मिल जाएगा कि वह सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनकर चलने वाली महिलाओं की तलाशी ले सकें। तलाशी से मना करने की सूरत में पुलिस जुर्माना लगाने का डर भी दिखा सकेगी। इस कानून के लागू होने के बाद पूरे यूरोप में सिर्फ फ्रांस की पुलिस को ही यह अधिकार होगा कि वह सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने वाली महिलाओं को चेहरा दिखाने के लिए कह सकेगी। फ्रांस के अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि देश की कुल मुस्लिम जनसंख्या 40 से 60 लाख में से केवल 2 हजार महिलाएं ही नकाब या बुर्का पहनती हैं। हालांकि इस कानून को लेकर देश के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की काफी आलोचनाएं भी हुई हैं। कई मुस्लिम संस्थाओं और मानवाधिकार संगठनों ने सरकोजी पर मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने का आरोप लगाया है और कहा है कि वह वोट बैंक के लिए ऐसा कर रहे हैं। दूसरी तरफ कई आलोचक यह भी कह रहे हैं कि इस कानून को प्रयोग में लाना काफी कठिन होगा, क्योंकि यह चेहरा ढंकने वाले किसी भी तरीके का विरोध करता है, लेकिन कइयों का यह भी मानना है कि इस कानून का उद्देश्य इस्लाम की निंदा करना नहीं, बल्कि महिलाओं को बिना परदे के चलने की आजादी देना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्रांस, बुर्का, प्रतिबंध
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com