जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. पिछले साल दिसंबर में स्थापित समूह 'पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस' (पीडब्ल्यूए) के सदस्य (जो नॉर्वे के राजनीतिक दल पार्टीएट सेंट्रम से भी जुड़े हैं) ने 72 वर्षीय खान के नामांकन की घोषणा की.
‘पार्टीएट सेंट्रम' ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, 'हमें पार्टीएट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
पहले भी नामित हो चुके हैं इमरान
इमरान खान को 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था. पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान को अगस्त 2023 से जेल में रखा गया है.
2023 से जेल में हैं इमरान खान
इमरान खान दरअसल, अगस्त 2023 से पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. इस साल जनवरी में खान को सत्ता के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी हालांकि इमरान खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और आरोप लगाया था कि ये सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद इमरान खान को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया गया था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं