विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jul 20, 2016

शंघाई में पुल से टकराया विमान, पांच लोगों की मौत

Read Time: 2 mins
शंघाई में पुल से टकराया विमान, पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
बीजिंग: चीन की वाणिज्यिक राजधानी शंघाई के पास जल और थल दोनों से उड़ान भरने वाले एक विमान के एक राजमार्ग पुल से टकरा जाने के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि सेसना 208 बी में 10 लोग सवार थे। विमान ने शंघाई के जिनशान जिले से झोउशान शहर के लिए उड़ान भरी थी और बीच रास्ते में यह हादसे का शिकार हो गया। यह इसकी पहली उड़ान थी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार पांच लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घायल हुए पांच लोगों में से एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है। शंघाई के स्थानीय प्रशासन के सूचना कार्यालय के अनुसार विमान की स्वामी कंपनी 'एविक ज्वॉय जनरल एविएशन' है।

उभयचर विमान का परिचालन करने वाली यह पहली कंपनी है कि जिसे यात्रियों को लाने-लेजाने की इजाजत मिली है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com