विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2019

फेसबुक को हर महीने मिल रही हैं रिवेंज पोर्न की 5 लाख शिकायतें, ऐसे किया जा रहा है समाधान

टीम का लक्ष्य न केवल रिपोर्ट किए जाने के बाद तस्वीरों या वीडियो को जल्दी से हटाना ही नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके उन छवियों का पता लगाना भी है, जिन्हें वे अपलोड किए जाने से रोकते हैं.

फेसबुक को हर महीने मिल रही हैं रिवेंज पोर्न की 5 लाख शिकायतें, ऐसे किया जा रहा है समाधान
फेसबुक को प्रत्येक महीने मिलती हैं 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें
सैन फ्रांसिस्को:

सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक को प्रत्येक महीने 5 लाख रिवेंज पोर्न शिकायतें मिलती हैं. सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को ये शिकायतें अपनी अन्य कंपनियों इंस्टाग्राम, मैसेंजर और व्हाट्सएप के माध्यम से भी मिलती है.

लेकिन फिर भी यह संख्या कम लगती है क्योंकि फेसबुक के पास अब लगभग 2.6 अरब मासिक सक्रिय यूजर्स हैं.

एनबीसी न्यूज के अनुसार, इस साल की शुरुआत में फेसबुक ने नॉन-कन्सेंश्यूअल इंटिमेट इमेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उपकरण लॉन्च किया, जिसके माध्यम से इसे यूजर द्वारा रिपोर्ट किए जाने से पहले ही रिवेंज पोर्न कहां से भेजा गया इसका पता लगाया जा सकता है.

2017 में कंपनी ने एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया, जो यूजर्स के मंच पर अंतरंग तस्वीरों को प्रस्तुत करने के बाद इसे पहचानते ही हटाने में सक्षम था.

फेसबुक में प्रोडक्ट पॉलिसी रिसर्च की प्रमुख राधा प्लम्ब के हवाले से एनबीसी न्यूज ने कहा, "यह सुनने में कि आपकी छवि को साझा करने का अनुभव कितना भयानक था, प्रोडक्ट टीम वास्तव में यह पता लगाने की कोशिश में लगी रहती है कि हम क्या कर सकते हैं, जो कि केवल रिपोर्टों का जवाब देने से बेहतर हो."

फेसबुक में कंटेंट मॉडरेटर्स को छोड़कर लगभग 25 लोगों की टीम है, जो रिवेंज पोर्न से लड़ने का काम करता है.

टीम का लक्ष्य न केवल रिपोर्ट किए जाने के बाद तस्वीरों या वीडियो को जल्दी से हटाना ही नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके उन छवियों का पता लगाना भी है, जिन्हें वे अपलोड किए जाने से रोकते हैं.

दुनिया से जुड़ी और खबरें...

रवीना टंडन ने की पाकिस्तान के एटीसी की तारीफ, बोलीं - मानवता, सियासत से जीत गई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का अब लंदन में होगा इलाज

डोनाल्ड ट्रंप के सीने में उठा था दर्द, राष्ट्रपति के डॉक्टर ने अब बताई उनकी हेल्थ रिपोर्ट

गांजा सूंघने वालों को ये कंपनी दे रही है Job, हर महीने मिलेगी लाखों में सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Facebook, Revenge Porn, Porn Complaints, Facebook Porn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com