विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका की आपात बैठक

दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के विश्लेषण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है.

नॉर्थ कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका की आपात बैठक
संयुक्त राष्ट्र: दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के विश्लेषण को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आपात बैठक बुलाने का आग्रह किया है. राजनयिक सूत्रों के मुताबिक, अभी इस बैठक की तारीख पर चर्चा हो रही है. यह बैठक बुधवार को हो सकती है, जहां सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों पर चर्चा के लिए पहले ही एक सत्र बुलाया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष सेबास्टियानो कार्डी ने संवाददाताओं को बताया कि यह एक अवसर हो सकता है.

पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दागी 'बैलिस्टिक मिसाइल', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

जापान के प्रतिनिधि कोरो बेशो ने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की. बेशो ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कहा, हमने इसकी सार्वजनिक तौर पर निंदा की है। हम कड़े शब्दों में इनकी गतिविधियों की निंदा करते हैं. सियोल प्रशासन के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने बुधवार तड़के जापानी सागर में बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. जापान सरकार का कहना है कि मिसाइल ने लगभग 50 मिनट का सफर तय किया है और यह उनके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की जलसीमा में गिरी हो सकती है.

VIDEO: उत्तर कोरिया के सेना प्रमुख को गोलियों से भुना​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
North Korea, Missile Test, Emergency Meeting, South Korea, Japan, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com