विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2012

मिस्र ने प्रमुख विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह का आरोप हटाया

मिस्र ने सुलह का प्रयास करते हुए आईएईए के पूर्व प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई सहित विभिन्न प्रमुख विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह का आरोप रविवार को हटा लिए।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
काहिरा: मिस्र ने सुलह का प्रयास करते हुए आईएईए के पूर्व प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई सहित विभिन्न प्रमुख विपक्षी नेताओं के खिलाफ राजद्रोह का आरोप रविवार को हटा लिए।

विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति महमूद मुरसी पर आरोप लगाया था कि वह असंतुष्टों का दमन कर रहे हैं।

देश के शीर्ष अभियोजक ने विभिन्न विपक्षी नेताओं के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

मिस्र के मुख्य विपक्षी गठबंधन एनएसएफ ने आरोप लगाया था कि विवादित संविधान मसौदा को लेकर दो चरणों में कराए गए जनमत संग्रह में मिली जीत अनियमितताओं और हिंसा के जरिये थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मिश्र, विपक्षी नेता, सरकार, राजद्रोह, Sedition, Egypt, Opposition Leaders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com