विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2021

मिस्र ने प्राचीन खजाने को दुनिया के सामने रखा जो "बदल देगा इतिहास"

मिस्र में लड़की के 50 ताबूत पाए गए हैं, जो न्यू किंगडम से ताल्लुक रखते हैं (16वीं सदी ईसापूर्व से 11वीं सदी ईसापूर्व) के बीच एक कब्रगाह में ये ताबूत मिले हैं.

मिस्र ने प्राचीन खजाने को दुनिया के सामने रखा जो "बदल देगा इतिहास"
श्रमिकों ने मिस्र की राजधानी काहिरा के निकट सकारा नेक्रोपॉलिस के एक पुरातत्व स्थल पर खुदाई की
काहिरा:

मिस्र ने रविवार को राजधानी काहिरा के निकट एक पुरातत्व स्थल सकारा नेक्रोपॉलिस से प्राचीन खजाने को निकालकर दुनिया के सामने रखा. इसमें 3 हजार साल पुराने ताबूत भी शामिल हैं. मिस्र के पुरातत्वविद जाही हवास ने कहा है कि यह मिस्र के इतिहास को बदल देगा.

सकारा मिस्र की प्राचीन काल की राजधानी मेम्फिस का एक विशालकाय कब्रिस्तान है. यह यूनेस्को का एक विश्व विरासत स्थल है, जहां एक दर्जन से भी ज्याादा पिरामिड हैं, प्राचीन बौद्ध मठ और पशुओं को भी दफनाने की जगहें हैं.हवास की अगुवाई में एक टीम किंग तेती के पिरामिड के निकट ये पुरातात्विक वस्तुओं को खोजा है. किंग तेती ओल्ड किंगडम के पहले फराहो  (सम्राट) थे. मिस्र में लड़की के 50 ताबूत पाए गए हैं, जो न्यू किंगडम से ताल्लुक रखते हैं (16वीं सदी ईसापूर्व से 11वीं सदी ईसापूर्व) के बीच एक कब्रगाह में ये ताबूत मिले हैं.

पुरातत्वविद हवास का कहना है कि यह खोज सकारा का इतिहास बदल कर रख देगी, खासकर न्यू किंगडम का इतिहास जो 3 हजार साल पुराना शुरू हुआ था. हवास की टीम ने यहां से 22 विशेष प्रकार की शैफ्ट भी पाई हैं, इसमें एक के साथ एक सिपाही भी है. उसके साथ अन्य हथियार भी हैं. एक पत्थर का भी ताबूत पाया गया. इसके साथ मास्क, लड़की की नाव, प्राचीन खेलों से जुड़ी वस्तुएं भी शामिल है. हवास का कहना है कि यह एक दुल्भ और नई खोज है, पहले सकारा में मिलीं न्यू किंगडम की वस्तुएं 500 ईसापूर्व की ही मानी जाती थीं, लेकिन अब यह धारणा बदल गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Egypt Ancient Treasures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com