विज्ञापन

आपने मुझे छोड़ दिया; मेलोनी से मजाक करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, जी-7 में खुद को बताया बॉस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जी-7 समिट में भी अनोखा अंदाज देखने को मिला है. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से उन्होंने कहा कि आपने तो मुझे छोड़ ही दिया है। ट्रंप की इस बात पर मेलोनी ने कहा कि ऐसा तो कुछ नहीं है। हम लोग तो हमेशा से दोस्त रहे हैं।

आपने मुझे छोड़ दिया; मेलोनी से मजाक करने लगे डोनाल्ड ट्रंप, जी-7 में खुद को बताया बॉस
पेरिस:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चौंकाने वाले फैसलों के लिए जाने जाते हैं तो कभी-कभार मजाक भी ऐसा कर देते हैं कि दुनिया भर के नेता हैरान रह जाते हैं. उन्होंने जी-7 समिट के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से कहा कि आपने तो मुझे छोड़ ही दिया है. इस पर हाजिरजवाबी में माहिर मेलोनी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है. हम लोग हमेशा से दोस्त रहे हैं. द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने मेलोनी से कहा, 'आपने मुझे छोड़ दिया है.' इस पर मेलोनी ने जवाब दिया, 'यह सच नहीं है, हम हमेशा से दोस्त रहे हैं.' दरअसल बीते कुछ महीनों में इटली और अमेरिका के रिश्तों में थोड़ा तनाव देखा गया था, लेकिन जी-7 के मंच पर हालात बदलते नजर आ रहे हैं.

यही नहीं जी-7 देशों की मीटिंग में पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने सभी नेताओं से कहा कि मैं बॉस हूं. जी-7 समिट में मुख्य तौर पर फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा शामिल रहे हैं. इसके अलावा भारत भी इसमें शामिल होता रहा है. भारत इस ग्रुप का आधिकारिक तौर पर हिस्सा नहीं है, लेकिन बीते कई सालों से वह जी-7 समिट का लगातार हिस्सा बनता रहा है. बता दें कि ईरान के साथ अमेरिका की डील भी इसी सप्ताह होने वाली है. उससे पहले यह समिट अहम है और पूरी दुनिया की इस पर नजरें हैं. इस ग्रुप का चीन भी हिस्सा नहीं है. ऐसे में यह समूह उसके लिए भी एक चुनौती के तौर पर देखा जाता रहा है, जबकि भारत आमत्रित सदस्य के तौर पर इसमें नियमित तौर पर शामिल होता रहा है.

रूस भी इस समूह का हिस्सा नहीं है. आमतौर पर इस समूह का हिस्सा वही देश हैं, जो अमेरिका के साथ नाटो में भी शामिल हैं. ऐसे में रूस इसे भी अपने लिए चुनौती के तौर पर देखता है. इस समिट में जिस तरह से यूक्रेन के एजेंडे पर बात हुई. उससे भी साफ हो गया है कि आने वाले दिनो में यह समूह क्या तैयारी कर रहा है. बुधवार को मीटिंग में सभी देशों ने एक स्वर में यूक्रेन का समर्थन करने की बात कही. जी-7 देशों ने कहा कि हम यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता और अखंडता का समर्थन करते हैं.

यही नहीं कई देशों ने साफ कहा कि हम यूक्रेन को सैन्य सहायता जारी रखेंगे और इसके लिए उत्पादन भी बढ़ाया जाएगा. बता दें कि यूक्रेन के मसले को लेकर ज्यादातर यूरोपीय देशों के साथ रूस की अदावत चल रही है. ऐसे में जी-7 समिट के दौरान हुए इस ऐलान ने रूस की टेंशन फिर से बढ़ा दी है. इसके अलावा ईरान के साथ होने वाली अमेरिकी डील पर भी बात हुई.कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच होने वाला समझौता गेमचेंजर होगा. इससे मिडल ईस्ट ही नहीं बल्कि दुनिया भर में शांति स्थापित होगी.

लेखक के बारे में
img
डॉ. सूर्यप्रकाश
Deputy Editor
पत्रकारिता में डेढ़ दशक का अनुभव रखने वाले डॉ. सूर्यप्रकाश एनडीटीवी डिजिटल में डिप्टी एडिटर हैं. राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं भारतीय संस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giorgia Meloni, Giorgia Meloni And Pm Modi, Donald Trump, Donald Trump News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com