अमेरिका (US) के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह पूरी तरह से साफ कर दिया है कि वो 2024 में एक बार फिर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा, "सब चाहते हैं कि मैं चुनाव लडूं". डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अब तक हुए लोकप्रियता सर्वे में वो सबसे आगे चल रहे हैं, चाहें वो रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) के हों या विपक्षी. डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, " मैं इस सर्वे में और हर सर्वे में आगे चल रहा हूं, मुझे लगता है कि मैं निकट भविष्य में जल्द ही फैसला लूंगा. और मुझे लगता है कि मेरे फैसले से बहुत से लोगों को खुशी होगी."
NDTV को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, उनसे पूछा गया कि क्या भारतीय-अमेरिकी व्यापारी शलभ कुमार का उनके साथ होना क्या इस बात का संकेत है कि वो 2024 में भी चुनाव लडेंगे? शलभ लंबे समय से ट्रंप के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी कैंपेन में पैसा लगाते रहे हैं. इस सवाल पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, " हम लंबे समय से दोस्त हैं. साल 2016 और फिर 2020 के चुनाव प्रचार में वो मेरे साथ थे."
इसके बाद डॉनल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने तालमेल के बारे में बात की. उन्होंने कहा, " मेरा भारत के साथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेहतरीन रिश्ता रहा है.... हम दोस्त रहे हैं. मुझे लगता है कि वो उम्दा व्यक्ति हैं और ज़ोरदार काम कर रहे हैं. उनका काम आसान नहीं है. लेकिन हम एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं. वो अच्छे हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब उनसे पूछा गया कि उनके यह कहने का क्या अर्थ है कि अगर वो चुनाव लड़ेंगे तो "बहुत से लोग खुश होंगे", इसके जवाब में उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है. कई लोग और कुछ लोग नाखुश होंगे."
डॉनल्ड ट्रंप के साथ खड़े शलभ कुमार से पूछा गया कि क्या अब यह स्पष्ट है कि डॉनल्ड ट्रंप एक उम्मीदवार हैं? उन्होंने जवाब दिया, "पूरी तरह से, इन्हें दोबारा चुनाव लड़ना चाहिए. यह हमारा मानना है. और आप जानते हैं, यह बहुत अच्छा होगा कि अगर वो दोबारा चुनाव लड़ें. मेरा मतलब है कि भारतीय समुदाय "ट्रंप 47" साकार होते देखना चाहेगा. वह डॉनल्ड ट्रंप की कैंपेन के बारे में बता रहे थे जो ट्रंप को अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति बनाने के लिए है.
क्या रिपब्लिकन पार्टी से कोई और भी राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार होगा? इस पर कुमार ने जवाब दिया, " ट्रंप ही रिपब्लिकन पार्टी हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं