विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

भारत और चीन के बीच मतभेद विवादों में नहीं बदलना चाहिए : निर्मला सीतारमण

चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण

भारत और चीन के बीच मतभेद विवादों में नहीं बदलना चाहिए : निर्मला सीतारमण
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो).
  • चीनी समकक्ष जनरल वेई फानघे से मुलाकात की
  • एससीओ का वार्षिक शिखर सम्मेलन जून में चीन के क्विंगदाओ में होगा
  • पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद
बीजिंग: रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि मतभेद भारत और चीन संबंधों में विवाद में नहीं बदलने चाहिए. उन्होंने अपने चीनी समकक्ष जनरल वेई फानघे से डोकलाम गतिरोध के चलते दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों की पृष्ठभूमि में यह बात कही.

कल यहां पहुंची सीतारमण शंघाई सहयोग संगठन ( एससीओ ) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में आज शामिल हुईं. अधिकारियों के मुताबिक फानघे से मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत और चीन संबंध में मतभेदों को विवाद में नहीं बदलना चाहिए.

एससीओ का वार्षिक शिखर सम्मेलन जून में चीनी शहर क्विंगदाओ में होगा. इस संगठन में भारत और पाकिस्तान हाल ही में शामिल हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सम्मेलन में शामिल होने की उम्मीद है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirmala Sitaraman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com