Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
जापान ने मंगलवार को कहा था कि वह विवादित द्वीप समूह पर सरकारी कर्मचारियों की तैनाती पर विचार कर रहा है। इसके बाद चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस द्वीप समूह को जापान में सेंकाकू द्वीप समूह और चीन में दियाओयू द्वीप समूह के नाम से जाना जाता है।

ग्लोबल टाइम्स अखबार के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने कहा, "चीन की सरकार की देश की क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा करने का अडिग संकल्प और प्रतिबद्धता है। चीन अपनी संप्रभुता के बारे में किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं करेगा।"
हांग ने कहा कि जापानी पक्ष लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है और उसे इसके परिणाम के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
इस द्वीप समूह के चारों ओर जापान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त किए जाने के बाद से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं