विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2011

'तिब्बत पर दुनिया को गुमराह कर रहे हैं लामा'

चीन ने कहा कि लामा गूची जूते पहनने वाले एक पुराने लामा हैं जो तिब्बत के मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह कर रहे हैं।
ल्हासा: दलाई लामा को छोटे कद का व्यक्ति करार देते हुए चीन ने कहा कि वह गूची जूते पहनने वाले एक पुराने लामा हैं जो दुनिया में घूम-घूम कर तिब्बत के मसले पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में सरकारी सूचना कार्यालय के शीर्ष अधिकारी जाइ यिंग ने कहा, 1959 के बाद से दलाई लामा निर्वासन में हैं। वह गूची जूते पहनने वाले एक ऐसे पुराने लामा हैं जो दुनियाभर में यात्रा करते हैं और राजनीतिक मामलों में रुचि रखते हैं। चीन उन्हें अलगाववादी और एक आतंकवादी बताता है जो चीन के हान समुदाय के लोगों की हत्या और मातृभूमि को बांटने में लगे हैं। दलाई लामा बार बार इन आरोपों को सिरे से खारिज करते रहे हैं। जाइ ने विदेशी संवाददाताओं के एक दल से कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय में दलाई का कद छोटा है और तिब्बती आध्यात्मिक गुरू के समर्थक उनका सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बारे में उन्होंने दुनिया में काफी लोगों को गुमराह किया है। लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य वास्तविक तिब्बत की तस्वीर को बाहरी दुनिया के समक्ष पेश करना है। इस दिशा में सरकार काफी प्रयास कर रही है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दलाई लामा, तिब्बत मसला, अंतरराष्ट्रीय समुदाय
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com