विज्ञापन

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा

ये भी अटकल लगाई जा रही है कि अमेरिका का एफ 35 विमान ईरान ने मार गिराया है और पायलट इसी विमान में थे. यही कारण है कि अमेरिका की ओर से अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की जा रही है.

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F 35 और F 15 E मार गिराने का किया दावा, US पायलट को भी पकड़ा
एफ 35 विमान अमेरिका का सबसे आधुनिक विमान है. इससे ज्यादा एडवांस सिर्फ एफ 22 रैप्टर ही है.
  • ईरानी सेना ने एक अमेरिकी पायलट को पकड़ लिया है, जो अमेरिकी लड़ाकू विमान के नष्ट होने के बाद ईरान में गिरा था
  • अमेरिकी सेना को शक था कि उनका पायलट जीवित है और वे उसे ईरान से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे
  • अमेरिका और ईरान ने अभी तक इस घटना की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, जिससे स्थिति अस्पष्ट बनी हुई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

ईरान की मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरानी सेना ने दो अमेरिकी फाइटर जेट F 35 और F 15 E को मार गिराया है और साथ ही तस्वीर भी दिखाई है. इसके अलावा F 35 के पायलट को भी पकड़ने का दावा किया गया है. इससे पहले कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद में मौजूद तसनीम के रिपोर्टर ने बताया कि कुछ जानकारी आ रही है कि आज सुबह रिवोल्यूशनरी गार्डों ने एक अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया. विमान हिट होने के बाद अमेरिकी पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के भीतर उतर गया. तसनीम के रिपोर्टर ने यह भी बताया कि खबरों से पता चलता है कि अमेरिकी सेना को शक था कि उनका पायलट जीवित है, इसलिए वे उसे ईरान की सीमा से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कुछ सूत्रों का कहना है कि संभवतः इस पायलट को ईरानी सेना ने पकड़ लिया है.

प्रेस टीवी ने भी दिखाई तस्वीरें

अमेरिका ने क्या कहा

अमेरिका ने एफ 15 ई फाइटर जेट को लेकर दावा किया है कि उसका विमान सुरक्षित है और ईरानी सेना के दावे को झूठा बताया है. हालांकि, एफ 35 विमान को लेकर अमेरिका अभी चुप है. मगर अगर ये रिपोर्ट सही साबित होती है तो ये इस युद्ध की अब तक की सबसे बड़ी खबर होगी. कारण अब तक किसी भी युद्ध में अमेरिका के किसी भी पायलट को बंदी नहीं बनाया गया है. अगर ईरान ने ऐसा किया है तो अमेरिका की हाई टेक हथियारों की क्षमता पर भी सवाल खड़े करेगा. अमेरिका के अपराजय होने के भ्रम को दुनिया के सामने खोल देगा.

क्या कूटनीतिक बातचीत शुरू हो गई है?

ऐसा लगता है कि अगर अमेरिका के पायलट को ईरान ने पकड़ लिया है तो फिर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक चैनलों के माध्यम से बात रही होगी. यही कारण है कि दोनों तरफ से पायलट को पकड़े जाने को लेकर कोई चर्चा सार्वजनिक नहीं हो रही है. अगर ये बात सही है तो फिर इस युद्ध का अंत भी जल्द हो सकता है. कारण अमेरिका कभी नहीं चाहेगा कि उसके पायलट को पकड़े जाने की बात उसे कभी सार्वजनिक रूप से कुबूल करनी पड़े. ईरान इसी को लेकर ट्रंप प्रशासन पर युद्ध को खत्म करने का दबाव बना सकता है.

क्या एफ 35 को ईरान ने मार गिराया?

हालांकि, अभी ये सब कयास हैं और जब तक ये ईरान या अमेरिका की तरफ से क्लियर नहीं हो जाता, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता. ये भी अटकल लगाई जा रही है कि अमेरिका का एफ 35 विमान ईरान ने मार गिराया है और पायलट इसी विमान में थे. यही कारण है कि अमेरिका की ओर से अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की जा रही है, कारण एफ 22 रैप्टर के बाद अमेरिका का एफ 35 ही सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान है.

ये भी पढ़ें-

मिसाइलों और बमों की बारिश के बीच ईरान युद्ध खत्म करने का मिला नया रास्ता, क्या ट्रंप मानेंगे?

अमेरिका नहीं UAE, ग्रीस, चीन जैसे देशों को होर्मुज बंद होने से नुकसान, जानिए भारत और अन्य देशों का हाल

अमेरिका ईरान युद्ध में व्यस्त, चीन बना दुनिया का नया 'सरपंच', अफगानिस्तान-पाकिस्तान पहुंचे जिनपिंग के पास

पुतिन के सपनों जैसा, NATO का पतन... पोलैंड के PM ने वो कह दिया, जो समझते सब थे, बोलता कोई नहीं था

युद्ध की पहल नहीं की... ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका की जनता को दिया मैसेज तो कमांडर ने धमकाया

हम सिर्फ बातें नहीं करते, हम खून बहाते हैं... ट्रंप की धमकी के जवाब में ईरानी संसद के स्पीकर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com