पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में बस के खाई में गिरने की वजह से अभी तक 42 लोगों के मारे जाने की खबर है. हादसा बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला के पास हुई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है. राहत और बचाव दल के मुताबिक जो बस खाई में गिरी और उसमे कुल 48 यात्री सवार थे. यह बस क्वेटा से कराची जा रही थी. हासदा बस के पुल पर खंबे से टकराने की वजह से हुई. बस खंबे से टकराने की वजह से खाई में गिर गई और उसमे आग लग गई.
लासबेला के सहायक आयुक्त हमजा अंजुम ने बताया कि अब तक घटना स्थल से 42 शव बरामद हुए हैं. हादसे के बाद बस से एक महिला और एक महिला समेत तीन लोगों को बचाया जा सका है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंजुम बताया कि शवों को पहचानना मुश्किल है और इसलिए मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार पुलिस और बचाव अधिकारी शवों को बाहर निकालने और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में ले जाने में लगे हैं. गृह मामलों के मंत्री राणा सन्नाउल्लाह ने हादसे पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं