विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2018

विवादित दक्षिण चीन सागर से होकर गुजरेगा ब्रिटेन का युद्धपोत, रक्षा मंत्री ने कहा- नौसेना को ऐसा करने का अधिकार

नौवहन अधिकारों की स्वतंत्रता पर जोर देने के लिये एक ब्रिटिश युद्धपोत आस्ट्रेलिया से विवादित दक्षिण चीन सागर होकर गुजरेगा.

विवादित दक्षिण चीन सागर से होकर गुजरेगा ब्रिटेन का युद्धपोत, रक्षा मंत्री ने कहा- नौसेना को ऐसा करने का अधिकार
प्रतीकात्मक इमेज
  • विवादित दक्षिण चीन सागर से होकर गुजरेगा ब्रिटेन का युद्धपोत
  • रक्षा मंत्री ने कहा- नौसेना को ऐसा करने का अधिकार
  • इस कदम से चीन के नाराज होने की उम्मीद है
सिडनी: नौवहन अधिकारों की स्वतंत्रता पर जोर देने के लिये एक ब्रिटिश युद्धपोत आस्ट्रेलिया से विवादित दक्षिण चीन सागर होकर गुजरेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस कदम से चीन के नाराज होने की उम्मीद है. चीन संसाधनों से परिपूर्ण इस समूचे जलक्षेत्र पर अपना दावा करता है और चट्टानों तथा टापुओं को द्वीप में बदलकर वहां हवाईपट्टी और दूसरी सुविधाएं जुटा रहा है. ब्रिटिश रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन ने कहा कि पनडुब्बी रोधी फ्रिगेट एचएमएस सदरलैंड इस हफ्ते ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगा.

यह भी पढ़ें: युद्धाभ्यास से लौट रहे यूएस नेवी के युद्धपोत की तेल टैंकर से टक्कर, 10 अमेरिकी नाविक लापता

सिडनी और केनबरा के दो दिवसीय दौरे के बाद द ऑस्ट्रेलियन अखबार ने विलियमसन के हवाले से कहा, ‘‘दक्षिण चीन  सागर से होकर गुजरेंगे (वतन वापसी के दौरान) और इसके माध्यम से इस बात पर जोर देंगे कि हमारी नौसेना के पास ऐसा करने का अधिकार है.’’ युद्धपोत 12 नॉटिकल मील के विवादित क्षेत्र या चीन द्वारा बनाये गये कृत्रिम द्वीप के पास से होकर गुजरेगा या नहीं उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी. अमेरिकी जहाज पूर्व में ऐसा कर चुके हैं. 

VIDEO: INS कोलकाता से नेवी का मनोबल बढ़ेगा : पीएम मोदी
उन्होंने हालांकि कहा, ‘‘हम इस संदर्भ में अमेरिकी रूख का पूरी तरह समर्थन करते हैं, अमेरिका जो कर रहा है हम उसका समर्थन करते रहे हैं.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Britain Warship, South China Sea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com