अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने गांजा (Marijuana) रखने के आरोप में दोषी ठहराए गए हजारों अमेरिकियों को माफी दे दी है. गुरुवार को लिया गया यह फैसला इस ड्रग्स (Drug) से जुड़े कलंक को मिटाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. जो बाइडेन ने मध्यावधि चुनावों से एक महीने पहले अपना यह वादा पूरा किया है. बाइडेन ने कहा, "मैं केवल गांजा रखने के आरोप में जेल में कैद सभी लोगों की माफी की घोषणा करता हूं. यह उनके लिए है जिन्होंने और कोई अपराध नहीं किया है." बाइडेन ने गांजा को पूरी तरह से अपराधमुक्त नहीं किया, उन्होंने कहा कि "इसकी तस्करी, मार्केटिंग और छोटी उम्र के बच्चों में ब्रिक्री पर लगी सीमाएं जारी रहनी चाहिएं."
लेकिन उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर गांजा रखने का समर्थन किया. अमेरिका में सरकारी अधिकरियों के मुताबिक 2019 में 18 प्रतिशत जनसंख्या प्रयोग करती थी. अमेरिका के कई राज्यों की सरकारों ने रिक्रिएशनल या मेडिकल उद्देश्य के लिए गांजे को मंजूरी दे हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माफी देने के अलावा बाइडेन ने न्याय और स्वास्थ्य मंत्रालय को यह देखने के लिए निर्देश किया कि क्या गांजा कम खतरनाक पदार्थ के तौर पर दोबारा से श्रेणीबद्ध किया जा सकता है?
अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि करीब अमेरिका के गांजे से जुड़े स्टेटस के कारण 6,500 लोग सीधे तौर पर आरोपी बन गए थे. यह माफी अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के कानून के अनुसार, दोषी ठहराए गए हजारों और लोगों को राहत पहुंचाएगी.
हालांकि बाइडेन के इस प्रयास के सरकारी एजेंसियों के रवैए पर भी प्रभाव पड़ेगा. बाइडेन ने कहा, मैं सभी गवर्नरों से राज्यों में इस मामले में यही करने की अपील करता हूं. कोई भी केवल गांजा रखने के लिए अमेरिकी जेल में नहीं होना चाहिए. किसी को भी स्थानीय जेल या राज्य की जेल में केवल गांजा रखने के लिए नहीं भेजा जाना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं