विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खराब शहर, लिस्ट में नीचे से तीसरे और चौथे नाम आपको चौंका देंगे

Best and worst cities to live in 2026: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहले की ही तरह दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छ शहरों की लिस्ट में टॉप पर है.

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खराब शहर, लिस्ट में नीचे से तीसरे और चौथे नाम आपको चौंका देंगे
Global Liveability Index 2026: दुनिया के 10 सबसे अच्छे और सबसे खराब शहर (फोटो- NDTV)

Best and worst cities to live in 2026: दुनिया में ऐसे भी शहर हैं, जहां रहना लोगों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं माना जाता? न जाने कम आपके ऊपर बम चल जाए, या बगल से गुजरता कोई बाइक सवार गोलियों से छलनी कर जाए. नई ग्लोबल रैंकिंग में पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के 10 सबसे खराब शहरों में शामिल हुए हैं. वहीं दूसरी ओर कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां लोगों को दुनिया में सबसे बेहतर जीवन मिलता है. आखिर यह रैंकिंग कैसे तैयार होती है, किन बातों के आधार पर शहरों को नंबर दिए जाते हैं और कौन-सा शहर इस बार दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ? आइए आसान भाषा में पूरी रिपोर्ट समझते हैं.

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) ने अपनी सालाना 'ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026' जारी की है. इसमें दुनिया के 173 शहरों में रहने की स्थिति का आकलन किया गया है. यह रैंकिंग बताती है कि किसी शहर में लोगों के लिए रहना कितना आसान या मुश्किल है. इसके लिए स्थिरता, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण और बुनियादी ढांचे जैसी कई चीजों का मूल्यांकन किया जाता है. इन सभी आधारों पर यह देखा जाता है कि किसी शहर में रहने वाले लोगों की जिंदगी कितनी अच्छी और सुविधाजनक है.

टॉप 10 शहर

दुनिया के 10 सबसे अच्छे शहरों की बात करें तो डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन पहले नंबर पर रही. इसके बाद ऑस्ट्रिया की वियना दूसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, सिडनी और एडिलेड भी टॉप-10 में शामिल हैं. स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख और जिनेवा, जापान के ओसाका और टोक्यो, जबकि कनाडा का वैंकूवर भी इस लिस्ट में जगह बनाने में सफल रहा. इन शहरों को सुरक्षा, अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, बुनियादी सुविधाओं और बेहतर जीवनशैली के कारण ऊंची रैंक मिली.

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में 10 सबसे अच्छे शहर

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में 10 सबसे अच्छे शहर

सबसे खराब 10 शहर

वहीं दुनिया के 10 सबसे खराब शहरों की सूची में सबसे आखिरी यानी 173वें स्थान पर सीरिया की राजधानी दमिश्क है. इसके बाद लीबिया की त्रिपोली, बांग्लादेश की राजधानी ढाका और पाकिस्तान का कराची सबसे खराब शहरों में शामिल हैं. इसके अलावा अल्जीरिया का अल्जीयर्स, नाइजीरिया का लागोस, पापुआ न्यू गिनी का पोर्ट मोरेस्बी, यूक्रेन की राजधानी कीव, जिम्बाब्वे का हरारे और ईरान की राजधानी तेहरान भी इस लिस्ट में हैं.

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में 10 सबसे खराब शहर

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026 में 10 सबसे खराब शहर

इन शहरों को सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बुनियादी सुविधाओं और रहने की परिस्थितियों में कमजोर प्रदर्शन के कारण कम अंक मिले. बता दें कि यूक्रेन और ईरान (सीजफायर के बावजूद) में एक्टिव वॉर की स्थिति है यानी जंग चल रही है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ कैश में खर्च, कोड में बातचीत, परिवार से भी सीक्रेट… रूस को दहलाने वाले ड्रोन सैनिकों की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
World Tour, Best City In The World, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com