Bangladesh Crisis: पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'ट्रिब्यून' के फ्रंट पेज पर आज हेडलाइन लगी है- 'बांग्लादेश में जनता की जीत' हुई. इस खबर के फोटो में सड़कों पर प्रदर्शन करते लोगों को देखा जा सकता है. बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना मुश्किल की इस घड़ी में भारत आई हैं. बताया जा रहा है कि शेख हसीना यूके में शरण ले सकती हैं. भारत में अभी शेख हसीना को एक सेफ हाउस में रखा गया है. अमेरिका से यूके तक ने बांग्लादेश के बिगड़े हालात पर चिंता व्यक्त की है. ऐसा माना जा रहा है कि बांग्लादेश में बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान परस्त जमात-ए-इस्लामी पार्टी जिम्मेदार है. क्या वाकई ऐसा है? पाकिस्तान के अखबारों की आज की सुर्खियां पढ़कर तो कुछ यही संकेत मिल रहे हैं.
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार 'ट्रिब्यून' ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देश की जनता की जीत करार दिया है. अखबार की पहली खबर की हेडलाइन है- People's Power Prevails यानि लोगों की शक्ति की जीत हुई. 'ट्रिब्यून' का मानना है कि बांग्लादेश में जो हिंसक प्रदर्शन हुआ, उसमें जनता की जीत हुई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वहीं, भारत के अखबार 'हंस इंडिया' की आज हेडलाइन है- Bangladesh Burns यानि बांग्लादेश जल रहा है. इस हेडलाइन में पड़ोसी देश के लिए भारत की चिंता नजर आती है. भारत ने बांग्लादेश का साथ हर मुश्किल समय में दिया है और आज भी दे रहा है. बता दें कि बांग्लादेश में छात्रों का प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से काफी उग्र हो गया था. छात्रा सरकारी ऑफिसों और वाहनों को आग के हवाले कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि पूरा बांग्लादेश जल रहा है.

'द न्यूज' अखबार ने शेख हसीना पर तंज कसते हुए हेडलाइन दी है. अखबार की हेडलाइन है- Bangladesh Student Protests Topple govt; hasina Flees, Military Takes Over यानि बांग्लादेश के छात्र विरोध प्रदर्शन ने सरकार को गिराया; हसीना भागीं, सेना ने संभाली कमान.
सेफ हाउस में शेख हसीना
बांग्लादेश में हिंसा के बाद भारत पहुंची बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में हिंडन एयर बेस के सेफ हाउस में अपनी रात बिताई है. शेख हसीना बांग्लादेश के वायुसेना के विमान से अपनी बहन रिहाना के साथ सोमवार शाम गाजियाबाद के इंडियन एयर बेस पर उतरी थीं. शेख हसीना को हिंडन एयर बेस के सेफ हाउस में 14 घंटा से ज्यादा का समय हो चुका है. उनकी सुरक्षा के लिए वायु सेवा के गरुड़ कमांडोज को लगाया गया है.

बांग्लादेश हिंसा में अब तक 300 लोगों की मौत
बांग्लादेश में सोमवार को उस समय अराजकता फैल गई, जब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से अचानक इस्तीफा दे दिया. इसके बाद वह सेना के विमान से देश छोड़कर भारत चली आईं. शेख हसीना के देश छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोगों ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ और लूटपाट की. देश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में पिछले 15 दिन में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है.
ये भी पढ़ें :- खालिदा जिया की सियासत ने कैसे लिया यू-टर्न? शेख हसीना की धुर विरोधी के बारे में जानिए सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं