विज्ञापन

ढाका में फिर भड़की हिंसा, आम चुनाव से 6 दिन पहले यूनुस के घर के बाहर सरकारी कर्मचारियों का बवाल

Bangladesh Violence: शुक्रवार सुबह ही पूरे बांग्लादेश से पहले प्रदर्शनकारी शहीद मीनार पर एकट्ठा हुए. राष्ट्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर गजट को तुरंत लागू करने की मांग करते को लेकर वे सभी यूनुस के आवास जमुना की तरफ बढ़ते हुए विरोध मार्च करने लगे.  इस दौरान उन्होंने जबकर नारेबाजी की.

ढाका में फिर भड़की हिंसा, आम चुनाव से 6 दिन पहले यूनुस के घर के बाहर सरकारी कर्मचारियों का बवाल
ढाका में हिंसा और विरोध प्रदर्शन.
  • ढाका में राष्ट्रीय वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों ने यूनुस के आवास के बाहर प्रदर्शन किया
  • प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर जमुना के गेट की ओर बढ़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया
  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं. तनाव बढ़ने पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ढाका:

बांग्लादेश के ढाका में एक बार फिर से हिंसा भड़क गई है, वो भी आम चुनाव से सिर्फ 6 दिन पहले. ढाका एक बार फिर से विरोध-प्रदर्शन और हिंसा की आग में जल रहा है. ढाका में शुक्रवार को हिंसक झड़पें हुईं. नौवें राष्ट्रीय वेतनमान को लागू करने की मांग पर सड़े सरकारी कर्मचारियों ने मोहम्मद यूनुस के  सरकारी आवास जमुना के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया. ये लोग पुलिस तक से भिड़ गए. पुलिस को भी हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. 

ये भी पढ़ें-इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, हमलावर ने खुद को उड़ाया, 15 लोगों की मौत

अंतरिम सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि 5 फरवरी को जमुना और उसके आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध के बावजूद, शुरू में कोई बल प्रयोग नहीं किया गया. शुक्रवार, 6 फरवरी को जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर जमुना की ओर बढ़ने की कोशिश की और वे वॉटर केनन पर भी चढ़ गए, तब स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए साउंड ग्रेनेड्स औ वाटर केनन का इस्तेमाल किया गया. सरकार ने साफ किया कि इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर कोई गोली नहीं चलाई गई.पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को व्यवस्थित और कानूनी तरीके से तितर-बितर किया.  ढाका महानगर पुलिस का कबना है कि किसी भी घातक हथियार का इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों पर नहीं किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

यूनुस के आवास के बाहर हिंसक हुए प्रदर्शनकारी

शुक्रवार सुबह ही पूरे बांग्लादेश से पहले प्रदर्शनकारी शहीद मीनार पर एकट्ठा हुए. राष्ट्रीय वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर गजट को तुरंत लागू करने की मांग करते को लेकर वे सभी यूनुस के आवास जमुना की तरफ बढ़ते हुए विरोध मार्च करने लगे.  इस दौरान वह नारेबाजी भी करते नजर आए. नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी कह रहा थे "पेट में चावल नहीं तो मुंह में विकास कैसा". अपनी नारेबाजी के साथ प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर उनकी आजीविका संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

Latest and Breaking News on NDTV

बैरिकेड तोड़ यूनुस के आवास में घुसने की कोशिश

सुबह करीब 11:30 बजे, प्रदर्शनकारियों ने शाहबाग में पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़ दिए. वे जबरन जमुना के एंट्री गेट की ओर बढ़ने लगे. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर केनन का इस्तेमाल किया. साथ ही आंसू गैस भी छोड़ी. इतने से भी जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज भी किया. प्रदर्शनकारियों को यूनुस के आवास तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

Latest and Breaking News on NDTV

'क्या आप चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए आए हैं'

अचानक से प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और सुरक्षाबलों के साथ उनकी झड़प तेज हो गई. इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं. तनाव उस वक्त और बढ़ गया जब पुलिस डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रमना डिवीजन) मसूद आलम ने घटनास्थल पर मौजूद एक सरकारी अधिकारी से पूछा- "क्या आप चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए जमुना आए हैं?"

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस अधिकारी की बात सुनकर विरोध कर रहे सरकारी कर्मचारी और भडक गए. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस की कार्रवाई जारी रहती है तो इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं. एक प्रदर्शनकारी ने चेतावनी देते हुए कहा, "अगर सरकारी कर्मचारियों पर हमले जारी रहे, तो हम चुनाव का बहिष्कार करेंगे."

Latest and Breaking News on NDTV

हालात को काबू करने की कोशिश, हालात पर नजर

बाद में पुलिस ने कहा कि वे स्थिति को नियंत्रण में लाने का काम कर रहे हैं. डीसी मसूद आलम ने कहा, "हम सतर्क हैं ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े. वह प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं ताकि वे कहीं और चले जाएं. शुक्रवार दोपहर तक, शाहबाग और जमुना के आसपास के इलाके में तनाव बना रहा, वहां पर भारी सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है और अधिकारी हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com