Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने दुनिया के महासागरों की नाजुक हालत की ओर वैश्विक स्तर पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बान ने समुद्री जीवन की सुरक्षा मजबूत किए जाने पर बल दिया।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोलते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने मंगलवार को कहा, "पृथ्वी का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा समुद्र से ढका है। ये समुद्र पृथ्वी पर जीवित सबसे बड़े जानवर ब्ल्यू व्हेल का घर हैं।"
उन्होंने कहा, "रेतीले तटों से लेकर समुद्र की गहराइयों तक उसके जीवन में विविधता है, जिस पर मानवीय समुदाय भरोसा कर सकता है।" बान ने महासागरों में पाई जाने वाली मछलियों के व्यवसायिक इस्तेमाल के प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन से समुद्री जीवन प्रभावित हो रहा है। बान ने कहा, "जीवाश्म ईंधन को जलाने से वैश्विक जलवायु प्रभावित हो रही है। इससे समुद्र की सतह गर्म हो रही है, समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है और समुद्र में अम्लता बढ़ रही है। इन परिणामों के साथ हम केवल इसे समझने की शुरुआत कर रहे हैं।" संयुक्त राष्ट्र महासभा वैश्विक समुद्री जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों के प्रति जागरूकता के लिए 22 मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं