विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी का कहर, अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत

इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में जोरदार भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या करीब 400 हो गई है.

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी का कहर, अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत
तमाम अस्पतालों में लोगों का इलाज चल रहा है.
जकार्ता: इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में जोरदार भूकंप और इससे पैदा हुई सुनामी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या करीब 400 हो गई है. इलाज के लिए बड़ी संख्या में अस्पताल आए घायलों से डॉक्टरों को जूझना पड़ रहा है. राहत और बचाव कर्मी भी प्रभावितों की सहायता में लगे हैं. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने मृतकों की संख्या अब तक 384 बताई है. यह आंकड़ा पालू नाम के शहर में मारे गए लोगों का है. उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. करीब साढ़े तीन लाख की आबादी वाले शहर पालू में कल सुनामी की 1.5 मीटर (पांच फुट) ऊंची लहरें उठी थीं.

इंडोनशिया में तेज भूकंप के बाद सुनामी, भारी तबाही के आसार

कई लोगों के शव समुद्र तट पर नजर आए. आपदा एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार की शाम होने के कारण समुद्र तट के किनारे जश्न की तैयारियों में जुटे सैकड़ों लोगों का अता-पता नहीं होने के कारण भी चिंता पैदा हो गई है. अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल लोग भर्ती हैं. कई लोगों का इलाज खुले आसमान के नीचे किया जा रहा है जबकि जीवित बचे अन्य लोग मृतकों के शव बरामद करने में जुटे हुए हैं. एक व्यक्ति को समुद्र तट के पास एक छोटे बच्चे का रेत से सना शव निकालते देखा गया. 



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indonesia, Earthquake In Indonesia, Tsunami In Indonesia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com