अरब देशों के विदेश मंत्रियों ने बुधवार को इजरायल पर फिलीस्तीनी आतंकवादियों के हमले के बाद इजरायल द्वारा गाजा की घेराबंदी की निंदा की और साथ ही मांग की कि सहायता को "तुरंत" अवरुद्ध क्षेत्र में पहुंचाने की अनुमति दी जाए. हमास आतंकवादियों द्वारा शनिवार को किए गए बड़े हमले के बाद, जिसमें दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग मारे गए हैं. इज़रायल ने गाजा पट्टी पर "पूर्ण घेराबंदी" कर दी है. यहां तक कि पानी की आपूर्ति, भोजन, बिजली और अन्य आवश्यक आपूर्ति बंद कर दी है.
बुधवार को, जब इज़रायल ने 5वें दिन भी भीड़भाड़ वाले और तटीय इलाके में लक्ष्यों पर बमबारी जारी रखी, गाजा में एकमात्र बिजली संयंत्र बंद हो गया. फ़िलिस्तीनी एन्क्लेव के बिजली प्राधिकरण ने घोषणा करते हुए कहा कि संयंत्र में ईंधन ख़त्म हो गया है. काहिरा में अरब लीग मुख्यालय में बैठक में अरब विदेश मंत्रियों ने इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध पर चर्चा की. जिसमें इज़रायल से गाजा की घेराबंदी हटाने की मांग की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने गरीब और घनी आबादी वाले तटीय इलाके में भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता "तत्काल" भेजने का भी आह्वान किया. अरब विदेश मंत्रियों ने इज़रायल से "गाजा को बिजली आपूर्ति और पानी में कटौती करने के अपने अन्यायपूर्ण फैसले" पर पुनर्विचार करने का भी आग्रह किया. सीमा पार इजरायली समुदायों पर क्रूर हमले के प्रतिशोध में इजरायल द्वारा गाजा पर पांच दिनों की लगातार बमबारी ने इस छोटे से क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया है.
गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय के सलामा मारौफ ने कहा, हवाई हमलों ने आवासीय इमारतों, मस्जिदों, कारखानों और दुकानों पर हमला किया है. आपातकालीन कक्ष चिकित्सक मोहम्मद घोनिम ने कहा कि गाजा के भीड़भाड़ वाले अल-शिफा अस्पताल में ऑक्सीजन सहित चिकित्सा आपूर्ति कम हो रही थी. इज़रायल ने इस्लामी आतंकवादियों द्वारा शनिवार के हमले के बाद से 1,200 लोगों की मौत की रिपोर्ट दी है, जबकि गाजा अधिकारियों ने इज़रायल के हवाई और तोपखाने हमलों में 1,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की बात कही है.
गाजा दुनिया में सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में से एक है, जहां 362 वर्ग किलोमीटर (140 वर्ग मील) भूमि की पट्टी पर 2.3 मिलियन लोग रहते हैं. यह 2007 से इजरायल की नाकाबंदी के अधीन है जब हमास ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के धर्मनिरपेक्ष फतह आंदोलन से क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया था. गाजा का एकमात्र प्रवेश द्वार जो इजरायल द्वारा नियंत्रित नहीं है वह मिस्र की सीमा पर राफा है. राफ़ा पर इस हफ़्ते इजराजल ने तीन बार बमबारी की है.
ये भी पढ़ें : जो बाइडेन ने कहा कि इज़रायल में "आतंकवादी बच्चों का सिर काट रहे हैं", व्हाइट हाउस ने दी इस बयान पर सफाई
ये भी पढ़ें : "पूरी दुनिया हमारे कानून के दायरे में होगी": हमास कमांडर महमूद अल-ज़हर की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं