गाजा में युद्धविराम समझौता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. इस हफ्ते समझौते पर दोनों ओर से हस्ताक्षर हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि समझौता होने के बाद पहले चरण में हमास 33 इजरायली बंधकों को रिहा कर सकता है. इज़रायली सरकार का मानना है कि हमास और उसके सहयोगियों ने 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के दौरान इजरायल से लिए गए 94 बंधकों को अभी भी रखा है, जिनमें से करीब 34 मर चुके हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों ने बताया कि हमास के साथ समझौते से शुरुआती 42 दिनों के युद्धविराम के दौरान 33 बंधकों को रिहा किया जाएगा. बंधकों में से अब कुछ जीवित भी नहीं होंगे, ऐसी भी आशंका जताई जा रही है.
युद्धविराम पर क्या बोले ट्रंप
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि उनका मानना है कि अगले सोमवार को उनके राष्ट्रपति बनने से पहले युद्धविराम समझौता संपन्न हो सकता है. न्यूज़मैक्स के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'हम इसे पूरा करने के बहुत करीब हैं. मैं समझता हूं कि हाथ मिलाया गया है और वे इसे ख़त्म कर रहे हैं, शायद सप्ताह के अंत तक.' ट्रंप की टिप्पणी से कुछ घंटे पहले, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी विदेश विभाग में एक संबोधन के दौरान कहा कि दोनों पक्ष 'एक प्रस्ताव के कगार पर' थे. इस बीच इजरायल की सेना ने बताया कि गाजा पट्टी के उत्तरी इलाके में एक इमारत में हुए धमाके से पांच सैनिक मारे गए और 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. इस धमाके से इमारत गिर गई, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सेना ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
अल-कसम ब्रिगेड्स का क्या दावा
सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक बयान में सेना ने बताया कि मारे गए सैनिकों में से सभी नहाल ब्रिगेड के रेकॉनेसेन्स बटालियन के थे. इनमें 23 वर्षीय दल के कमांडर भी शामिल थे. घायल हुए 8 सैनिक भी इसी बटालियन के हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद अक्टूबर 2023 से चल रहे युद्ध में मारे गए इजरायली सैनिकों की कुल संख्या 840 हो गई है. घटना के समय इजरायल और हमास के बीच कतर के दोहा में अप्रत्यक्ष वार्ता चल रही थी, जिसमें 15 महीने से ज्यादा समय से लंबी लड़ाई के बाद संघर्ष विराम समझौता करने की कोशिश की जा रही है.
इजरायली सेना को भारी नुकसान
सोमवार को हमास के सशस्त्र विंग, अल-कसम ब्रिगेड्स ने दावा किया कि उन्होंने पिछले 72 घंटों में उत्तरी गाजा पट्टी में 10 से अधिक इजरायली सैनिकों को मार दिया है. बिग्रेड्स के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर कहा, "इजरायली सेना को भारी नुकसान हो रहा है, जिसे वह छिपा रही है. उन्होंने गाजा के उत्तरी हिस्से में केवल तबाही और निर्दोष लोगों के नरसंहार किए हैं." इस बीच, इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा'आर ने कहा कि कतर में चल रही वार्ता में बंधकों को रिहा करने के लिए "प्रगति" हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल बंधकों की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं