विज्ञापन

ईरानी सीमा में एक और जहाज पर हुआ हमला, सभी 28 भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित पर ब्लैक सी में 1 की मौत

तेहरान में भारतीय दूतावास ने बताया कि उसे इस बात की जानकारी है कि मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर पर आज ईरान के समुद्री इलाके में हमला हुआ.

ईरानी सीमा में एक और जहाज पर हुआ हमला, सभी 28 भारतीय क्रू मेंबर्स सुरक्षित पर ब्लैक सी में 1 की मौत
समंदर में जहाजों पर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं.
  • भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं
  • दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क में है
  • अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद तनाव बढ़ने से समुद्री रास्तों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं

शुक्रवार को ईरान के समुद्री इलाके में एक LPG टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार थे. हालांकि, ईरान में भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और वे संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं.तेहरान में भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' (DISHA) पर आज दिन में हमला हुआ.

क्या बताया भारतीय दूतावास ने

Latest and Breaking News on NDTV

X पर एक पोस्ट में दूतावास ने लिखा, "तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान के समुद्री इलाके में हमला हुआ. इस जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं. दूतावास संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और उसने पुष्टि की है कि सभी भारतीय क्रू मेंबर सुरक्षित हैं."

दूतावास ने कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

अमेरिका-ईरान युद्ध में सीजफायर के बाद एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. इसके चलते समंदर के कई रास्तों में लगातार हमले हो रहे हैं. कुछ मार्गों पर अमेरिका और ईरान हमले कर रहे हैं तो कुछ मार्गों पर ईरान समर्थित हूती विद्रोही हमले कर रहे हैं.

ब्लैक सी में हुए हमले में 1 भारतीय की मौत

विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि ब्लैक सी से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. 
देर रात जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने कहा कि कमर्शियल जहाज MV OMORFI पर 18 जुलाई को ब्लैक सी से गुजरते समय हमला हुआ, जो "खबरों के अनुसार रूसी समुद्री सीमा" में था.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में दुखद रूप से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. हम पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं." मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 10 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें तीन भारतीय नागरिक शामिल थे. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "जहाज पर सवार अन्य दो भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं."

यह भी पढ़ें-

कौन हैं जनरल आमिर रजा, जिन्हें पाकिस्तान में मिला चार सितारा जनरल का तमगा; असीम मुनीर के बाद सबसे पावरफुल

बालेन शाह सरकार पर नेपाल सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप: रिपोर्ट

असीम मुनीर ने ईरान युद्ध में खूब कमाए रुपये, IRGC कमांडर से कर ली तेल डील, सऊदी अरब का भी हुआ फायदा: रिपोर्ट

बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, रह चुके हैं स्वतंत्रता सेनानी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की फिलहाल कोई संभावना नहीं: शीर्ष सरकारी सूत्र

समंदर के हर रास्ते पर गिर रहे बम दे रहे दुनिया में 2008 की तरह महामंदी की आहट, एक्सपर्ट्स क्यों चेता रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran, India, Indians Attacked, LPG Tanker India, LPG Tanker News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com