विज्ञापन

अनिल अंबानी को स्वीडिश लड़की का जेफरी एपस्टीन ने दिया ऑफर, उद्योगपति बोले- "इसका इंतजाम कर लो": रिपोर्ट

पिछले एक दशक में दोनों भाइयों की किस्मत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आया है. कभी अरबपति रहे अनिल अंबानी की लगभग सारी संपत्ति हाल के वर्षों में खत्म हो गई है.

अनिल अंबानी को स्वीडिश लड़की का जेफरी एपस्टीन ने दिया ऑफर, उद्योगपति बोले-  "इसका इंतजाम कर लो": रिपोर्ट
अनिल अंबानी की तरफ से अभी आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है.
  • अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों के अनुसार अनिल अंबानी और एपस्टीन के बीच 2017 से 2019 तक बातचीत हुई थी
  • दोनों ने व्यापार, ग्लोबल मुद्दों और महिलाओं के विषय पर चर्चा की और व्यक्तिगत मिलने की योजना बनाई थी
  • एपस्टीन और अंबानी की बातचीत में फिल्मों और हॉलीवुड अभिनेत्रियों के संबंध में भी चर्चा सामने आई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अमेरिकी न्याय विभाग की तरफ से जारी किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन और भारतीय व्यवसायी अनिल अंबानी के बीच 2017 की शुरुआत से लेकर 2019 तक के बातचीत मैसेज के जरिए हुई. दोनों ने ग्लोबल मसलों, व्यापार और महिलाओं के बारे में बात की और व्यक्तिगत रूप से मिलने की योजना बनाई.

  • ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अंबानी ने उसी वर्ष 9 मार्च को एक संदेश में लिखा, "आप किसे सजेस्ट करते हैं?" 
  • एपस्टीन का जवाब था: "एक लंबी, गोरी स्वीडिश लड़की, ताकि मुलाकात मजेदार हो."
  • अंबानी ने 20 सेकंड से भी कम समय में जवाब दिया, "इसका इंतजाम कर दीजिए." 

पेरिस में मिलना था

दस्तावेजों के अनुसार, अंबानी और एपस्टीन से जुड़े एक फोन नंबर के बीच के टेक्स्ट मैसेजेज से यह भी पता चलता है कि वे उसी वर्ष बाद में पेरिस में मिलने की चर्चा कर रहे थे - लेकिन मिल नहीं पाए . वहीं  जनवरी 2018 में स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया के बारे में बातचीत कर रहे थे.

पाकिस्तान की मस्जिद पर इस संगठन ने किया था आत्मघाती हमला, भारत पर लगे आरोप निकले झूठे

जब अंबानी ने कहा कि वह मई 2019 में न्यूयॉर्क में होंगे, तो एपस्टीन ने उन्हें मिलने का निमंत्रण दिया. एपस्टीन ने लिखा, "और अगर आप कुछ लोगों से निजी तौर पर मिलना चाहें, तो मुझे बताएं." दस्तावेजों से पता चलता है कि सहायकों ने मैनहट्टन के अपर ईस्ट साइड स्थित एपस्टीन के घर पर दोनों व्यक्तियों के बीच हुई मुलाकात की पुष्टि की.

अंबानी के प्रतिनिधि ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

किताबों से हुई शुरूआत

ब्लूमबर्ग न्यूज द्वारा पहले प्राप्त हजारों ईमेल के अनुसार, एपस्टीन ने 4 मार्च, 2017 को जो डिजिटल किताबें मंगाई थीं - जिनमें अंबानी एंड संस और स्टॉर्म्स इन द सी विंड: अंबानी वर्सेस अंबानी शामिल हैं - इन किताबों से शायद उन्हें परिवार के इतिहास और हाई स्टेटस का पता चला हो.

66 वर्षीय अनिल अंबानी और उनके 68 वर्षीय भाई मुकेश अंबानी के बीच 2002 में उनके पिता धीरूभाई की मौत के बाद पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य को लेकर विवाद हुआ और अंततः उन्होंने इसे आपस में बांटने का फैसला किया. अनिल, रिलायंस समूह के अध्यक्ष हैं, जो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और बिजली क्षेत्रों में कार्यरत है. एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को नियंत्रित करते हैं, जिसका कारोबार तेल शोधन, पेट्रोकेमिकल्स, दूरसंचार, खुदरा और मीडिया तक फैला हुआ है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 98.4 बिलियन डॉलर है.

अर्श से फर्श पर पहुंचे अनिल अंबानी

पिछले एक दशक में दोनों भाइयों की किस्मत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव आया है. कभी अरबपति रहे अनिल अंबानी की लगभग सारी संपत्ति हाल के वर्षों में खत्म हो गई है. 2019 में, अनिल अंबानी जेल जाने से बाल-बाल बच गए, जब मुकेश अंबानी ने अदालत के आदेशानुसार 80 मिलियन डॉलर का भुगतान उस विक्रेता को किया, जिसने अनिल अंबानी की दूरसंचार कंपनी पर बकाया राशि के लिए मुकदमा किया था. भारत में उन पर लगातार जांच जारी है. बुधवार को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों द्वारा कथित तौर पर किए गए 400 अरब रुपये (4.4 अरब डॉलर) के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया.

भारत-मलेशिया संबंध हर साल नई ऊंचाइयों को छू रहे... कुआलालंपुर में पीएम मोदी

अनिल अंबानी किसे चाहते थे

2017 में अंबानी के साथ हुई बातचीत में, एपस्टीन ने उनसे महिलाओं के बारे में उनकी पसंद पूछी. भारतीय उद्योगपति ने हॉलीवुड से अपने संबंधों का ज़िक्र किया. एपस्टीन ने लिखा, "क्या कोई ऐसी अभिनेत्री या मॉडल है जो आपकी पसंद हो? उम्मीद है मेरिल स्ट्रीप नहीं. मैं आपकी कोई मदद नहीं कर पाऊंगा."

अंबानी ने जवाब दिया, "बेहतर पसंद है मेरे दोस्त. हमारी अगली फिल्म स्कारलेट जोहानसन के साथ है."

उसी साल, अभिनेत्री ने रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित साइंस फिक्शन फिल्म 'घोस्ट इन द शेल' में अभिनय किया. एपस्टीन ने जवाब दिया, "मुझे खुशी है कि आपको बूढ़ी महिलाओं के बजाय जवान गोरी महिलाएं पसंद हैं."
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com