विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

अमेरिका चाहता है कि रूस एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक समुदाय में शामिल हो

लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने शुक्रवार को वीजबडेन में कहा कि अमेरिका चाहता है कि रूस ‘एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक समुदाय में शामिल हो.’

अमेरिका चाहता है कि रूस एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक समुदाय में शामिल हो
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • कहा कि रूस ‘एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक समुदाय में सामिल हो.
  • कहा कि रूस अपने समझौतों एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे.
  • कहा, नाटो को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता हमेशा की तरह अटूट एवं दृढ़ है.
बर्लिन: अमेरिकी सेना के यूरोप के निवर्तमान कमांडर ने कहा कि रूस की अतिक्रमणकारी नीतियों को देखते हुए यूरोप की सुरक्षा को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता बनी हुई है. लेफ्टिनेंट जनरल बेन होजेस ने शुक्रवार को वीजबडेन में कहा कि अमेरिका चाहता है कि रूस ‘एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय लोकतांत्रिक समुदाय में शामिल हो.’ लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि रूस ‘अपने समझौतों एवं अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करे और यूरोपीय देशों की संप्रभुता का सम्मान करे.’ होजेस ने कहा कि नाटो को लेकर अमेरिका की प्रतिबद्धता ‘हमेशा की तरह अटूट एवं दृढ़ है’ और ‘यूरोप की स्थिरता एवं सुरक्षा अमेरिका की स्थिरता, सुरक्षा एवं आर्थिक समृद्धि को सीधे-सीधे प्रभावित करती है.’ 

VIDEO : अमेरिकी तोप M-777 ट्रॉयल में फेल, भारतीय सेना में होना है शामिल​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lieutenant General Ben Hodges
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com