अगर आप भी किसी वेकेशन पर Airbnb बुक करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. Airbnb ने अपने नियमों में बदलाव किया है और अब अपने घर, अपार्टमेंट, विला या कमरों को Airbnb पर देने वाले होस्ट अपने मेहमानों से बिस्तर की चादरें हटाने या बर्तन धोने के लिए नहीं कह सकेंगे. Airbnb ने कहा है उसने अपनी ग्लोबल पॉलिसी में बदलाव किया है यानी यह भारत समेत पूरी दुनिया में लागू होंगे. ये बदलाव 20 नवंबर से प्रभावी होंगे और मेहमानों पर थोपे जाने वाले कामों को सीमित कर देंगे.
बार-बार शिकायत कर रहे थे गेस्ट
Airbnb को लंबे समय से गेस्ट की ओर से शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें अलग से हजारों रुपए तक की क्लीनिंग फीस भी देनी पड़ती है, और इसके बावजूद उन्हें अपने होस्ट के लिए कई तरह के काम भी करने पड़ते हैं. अप्रैल 2025 से, मेहमानों को क्लीनिंग फीस अलग से नहीं दिखाई जाती है. इसके बजाय, होस्ट को यह विकल्प दिया गया है कि वे सफाई के खर्च को प्रॉपर्टी में ठहरने की कुल कीमत में ही शामिल कर लें.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
कंपनी ने क्या कहा?
इस हफ्ते अपनी वेबसाइट पर जारी कम्युनिटी पॉलिसी अपडेट में, Airbnb ने कहा कि अब होस्ट्स आमतौर पर मेहमानों से ऐसे काम करने के लिए नहीं कह सकते, जिनमें काफी मेहनत या समय लगता हो, या जो आमतौर पर किसी सफाई कर्मचारी (क्लीनर) द्वारा किए जाते हैं. कंपनी ने बताया है कि ऐसे कामों में बिस्तर से चादरें हटाना, कचरे को बाहर कहीं फेंकना, और बर्तन धोकर अपनी जगह पर रखना शामिल है.
अपडेट की गई गाइडलाइंस के अनुसार, होस्ट्स अब घर के सात हाउस रूल्स तय कर सकते हैं, जिन्हें बुकिंग के समय पूरी तरह से दिखाया जाना चाहिए. इसके अलावा, वे कुछ अन्य “उचित” अनुरोध भी जोड़ सकते हैं. हाउस रूल्स में चेक-इन और चेक-आउट का समय, प्रॉपर्टी पर रुकने वाले मेहमानों की संख्या की सीमा, स्मोकिंग से जुड़े नियम, शांत रहने का समय (क्वाइट आवर्स), और पालतू जानवरों (पेट्स) को लाने की अनुमति है या नहीं, जैसे नियम शामिल हो सकते हैं.
“उचित” अनुरोध इस बात पर निर्भर करते हैं कि वहां के स्थानीय हालात क्या हैं. उदाहरण के लिए, पानी की कमी वाले इलाकों में मेहमानों से शॉवर लेने का समय सीमित रखने के लिए कहना, या कचरे को जानवरों से सुरक्षित कंटेनर में डालने के लिए कहना एक उचित अनुरोध हो सकता है.
नई गाइडलाइंस के तहत, मेहमानों से बर्तन धोने और उन्हें उनकी जगह पर रखने के लिए तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन होस्ट्स उनसे इस्तेमाल किए गए बर्तनों को सिंक में रखने के लिए कह सकते हैं.
यह भी पढ़ें | 1 करोड़ का पैकेज छोड़ अब अपार्टमेंट्स में साफ-सफाई क्यों कर रही है ये महिला, कहानी सुन दंग रह जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं