विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2012

सद्दाम के सहयोगी को फांसी

इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सचिव एवं निकट सहयोगी को नरसंहार का दोषी पाए जाने पर फांसी पर लटका दिया गया। इराक के न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बगदाद: इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के सचिव एवं निकट सहयोगी को नरसंहार का दोषी पाए जाने पर फांसी पर लटका दिया गया। इराक के न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सद्दाम के प्रमुख सहयोगी रहे अबेद हामिद हमूद अल-तिकरिती को अदालत ने 1980 के दौरान धार्मिक समूहों का सफाया करने का दोषी पाया था और उसे 26 अक्टबूर 2010 को मौत की सजा सुनाई गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के अधिकारी के हवाले से बताया, "न्याय मंत्रालय ने आज (गुरुवार) को सद्दाम हुसैन के सचिव अबेद हामिद हमूद अल-तिकरिती को फांसी दे दी गई।"

सद्दाम को भी 148 शियाओं की हत्या का दोषी पाया गया था और उन्हें 30 दिसम्बर 2006 को फांसी पर लटका दिया गया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saddam Hussain Aide Hanged, सद्दाम हुसैन के साथी को फांसी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com