विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2019

घरों में सो रहे थे लोग तभी लगा दी आग, जो भी बाहर निकला उसे गोलियों से भूना...

हथियारबंद लोगों का एक समूह सुबह सोना कोउबो में पहुंचा. सोना कोउबो गांव में डोगन जातीय समूह के सदस्य रहते हैं. हथियारबंद लोगों ने गांव को घेर लिया व घरों को आग लगा दी. इस दौरान लोग घरों में थे.

घरों में सो रहे थे लोग तभी लगा दी आग, जो भी बाहर निकला उसे गोलियों से भूना...
माली : गांव पर हथियारबंद हमले में 100 की मौत
अफ्रीका:

माली के मध्यक्षेत्र में बसे एक गांव पर हथियारबंद लोगों के हमले में 10 जून को 100 लोगों की मौत हो गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

समाचार एजेंसी एफे ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि 90 शव बरामद हुए हैं और 30 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं.

स्थानीय और क्षेत्रीय सरकारी अधिकारियों ने कहा कि हथियारबंद लोगों का एक समूह सुबह सोना कोउबो में पहुंचा. सोना कोउबो गांव में डोगन जातीय समूह के सदस्य रहते हैं. हथियारबंद लोगों ने गांव को घेर लिया व घरों को आग लगा दी. इस दौरान लोग घरों में थे.

महिला ने 'ऑनलाइन भीख' मांगकर 17 दिन में कमाए 35 लाख, पति को पता चलते ही हुआ कुछ ऐसा...

संदिग्धों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश करने वालों को गोली मार दी.

मार्च माह में ओगोसागौ गांव पर हुए हमले में 157 लोग मारे गए थे. यह हमला डोंजो हंटर्स ने किया था.

अमेरिकन मोटरसाइकिलों पर भारत लगाता है कि 100 फीसदी टैक्स, हम 'बेवकूफ' नही हैं : डोनाल्ड ट्रंप

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतर-जातीय हिंसा के कारण जनवरी से मई के बीच 250 लोगों की जान गई है.

इनपुट - आईएएनएस

VIDEO: पुलवामा जैसे हमले होते रहते हैं: सैम पित्रोदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Africa, Mali Attack, Houses Set On Fire, Mass Murder, Mass Murder In Africa
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com