विज्ञापन
This Article is From Sep 10, 2017

पाकिस्तान के कराची शहर में समुद्र तट पर एक परिवार के 12 लोग डूबे

हाक्सबे बीच पर तेज लहरों में दो महिलाओं समेत परिवार के 12 लोग बह गए

पाकिस्तान के कराची शहर में समुद्र तट पर एक परिवार के 12 लोग डूबे
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पहले परिवार के तीन सदस्य तेज लहरों में बहे
  • बाकी लोग उनको बचाने की कोशिश करते हुए डूब गए
  • अब तक 11 शव बरामद किए गए
कराची: पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में शनिवार को हाक्सबे बीच पर तेज लहरों में बहकर दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के 12 लोग डूब गए.

एधी फाउंडेशन के फैसल एधी ने कहा ‘‘शुरू में एक परिवार के तीन सदस्य तेज लहरों में बह गए और परिवार के शेष सदस्य उन लोगों को बचाने की कोशिश करते हुए डूब गए.’’ एधी ने कहा ‘‘अब तक 11 शव बरामद किए गए हैं.’’ ये लोग नजीमाबाद क्षेत्र के निवासी है.

यह भी पढ़ें : कराची में समुद्र तट पर मिले 19 शव

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कराची के तटीय क्षेत्रों में लोगों के डूबने की कई घटनाएं हुई हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
12 People Drowned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com