विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2011

9/11 की बरसी पर अमेरिका में रही कड़ी सुरक्षा

न्यूयॉर्क में आज हमले में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसे देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: आज 9/11 हादसे की 10वीं बरसी है। न्यूयॉर्क में आज हमले में मारे गए लोगों की याद में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसे देखते हुए पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। न्यूयॉर्क की सड़कों पर हर जगह पुलिस और सेना के जवान ऑटोमेटिक हथियारों के साथ दिख रहे हैं जो आने−जाने वाले लोगों की जांच कर रहे हैं। इधर, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में अलकायदा के हमले की खुफिया जानकारी के बाद से ही पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस बीच शनिवार को भी हमले में मारे गए लोगों की याद में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। 9/11 हमले की 10वीं बरसी के एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ इराक और अफगानिस्तान में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए Arlington National Cemetery पहुंचे। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति मारे गए सैनिकों के परिवारवालों से भी मिले। इराक और अफगानिस्तान में मारे गए सभी सैनिकों को यहीं दफनाया गया है। दोनों देशों में अमेरिकी हमले के दौरान 6213 सैनिक मारे गए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लौरा भी पेंटागन में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सितंबर, 9/11, Anniversary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com