विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2014

नाइजीरिया में चर्च का हॉस्टल ढहने से दक्षिण अफ्रीका के 67 लोगों की मौत

लागोस:

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा है कि नाइजीरिया में एक चर्च का हॉस्टल ढहने से मरने वालों में 67 दक्षिण अफ्रीकी नागरिक भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा, मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि शुक्रवार को लागोस में चर्च का हॉस्टल ढहने से दक्षिण अफ्रीका के 67 नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

राहतकर्मियों का कहना है कि चर्च के हॉस्टल पर अतिरिक्त तल बनाए जाने से भार बढ़ गया था। इस हॉस्टल में चर्च के उपदेशक टीबी जोशुआ के नाइजीरियाई और विदेशी अनुयायी ठहरे हुए थे।

उपदेशक ने शुरू में दावा किया था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं और हादसे के लिए कम ऊंचाई पर उड़ रहा एक विमान जिम्मेदार है।

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से जुड़े इब्राहीम फारिनलोए ने कहा कि घटना के बारे में काफी कुछ अस्पष्ट है।

‘ईश्वरीय दूत’ के रूप में जाने जाने वाले जोशुआ चमत्कार करने का दावा करते हैं और उसके अनुयायियों में राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री तक शुमार हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com