विज्ञापन
This Article is From May 06, 2018

दक्षिण कोरिया के चार मंदिर यूनेस्को सूची के लिए प्रस्तावित

दक्षिण कोरिया के चार बौद्ध मंदिरों को यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया गया है. सांस्कृतिक विरासत प्रबंधन (सीएचए) ने यह जानकारी दी.

दक्षिण कोरिया के चार मंदिर यूनेस्को सूची के लिए प्रस्तावित
प्रतीकात्मक चित्र
सियोल: दक्षिण कोरिया के चार बौद्ध मंदिरों को यूनेस्को विश्व विरासत सूची में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया गया है. सांस्कृतिक विरासत प्रबंधन (सीएचए) ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी योनहाप ने बताया कि दक्षिण कोरिया ने पिछले वर्ष सात पर्वतीय मंदिरों को इस सूची में शामिल करने के लिए आवेदन दाखिल किया था.एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि यूनेस्को के अंतर्राष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल परिषद ने इनमें से केवल चार की अनुशंसा की है. इस पर अंतिम निर्णय अगले महीने बहरीन में होने वाली वर्ल्ड हेरिटेज कमिटी की बैठक में लिया जाएगा. दक्षिण कोरिया के इन मंदिरों के अलावा मध्य सियोल में स्थित चंगडेओक सहित अन्य स्थल भी विश्व विरासत सूची में मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें : इस वक्त को न लगे किसी की नजर : उत्तर और दक्षिण कोरिया का टाइम जोन एक समान हुआ

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South Korea
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com