महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है. उद्धव ठाकरे का 169 विधायकों ने समर्थन किया. इससे पहले बीजेपी ने सदन से वॉक आउट किया. बीजेपी का आरोप है कि नियमों की अनदेखी की गई है. उद्धव ने बहुमत हासिल करने के बाद कहा कि बीजेपी की कथनी-करनी अलग-अलग है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शिवाजी के नाम पर शपथ लेने का विरोध कर रही है. उद्धव ने कहा अलग ये अपराध है तो वो इसे 100 बार करेंगे.