कोलकामा दुर्गा पूजा पंडाल हादसे पर CM शुभेंदु ने किया बड़ा ऐलान

  • 1:06
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे के बाद लगातार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मौके पर बने रहे. उन्होंने मेडिकल टीम से भी मुलाकात की और इस सब के बीच में अब ये खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री ने त्यौहार के अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. तीनों दिनों तक कोई भी त्यौहार नहीं मनाएंगे, ये ऐलान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया है. कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्‍यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा उत्तरी कोलकाता के चोर बागान इलाके में कल शाम करीब 7:40 बजे हुआ.

संबंधित वीडियो