सूखी मिट्टी, जमीन में गहरी दरारें... महाराष्‍ट्र का गलहाटी डैम सूखा, डरा रहीं ड्रोन से ली गईं तस्‍वीरें!

  • 0:33
  • प्रकाशित: अक्टूबर 07, 2026

महाराष्‍ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका की लाइफलाइन कहे जाने वाला गलहाटी डैम पूरी तरह से सूख गया है. ड्रोन से ली गई एरियल तस्वीरों में बेहद भयावह मंजर दिख रहा है. जहां कभी पानी की लहरें उठती थीं, वहां अब सिर्फ सूखी मिट्टी, धूल और गहरी दरारें बची हैं. डैम के सूखने से आसपास के 20 गांवों में गंभीर जल संकट पैदा हो गया है. यह परियोजना इन गांवों के लिए पीने के पानी और खेती दोनों का मुख्य स्रोत थी. अब सीजन के बीच में ही कुएं और बोरवेल पूरी तरह सूख गए हैं. वाटर लेवल रॉक बॉटम पर पहुंच गया है. ऐसे में डैम सूखने को असर सिर्फ सिंचाई पर ही नहीं लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी बुरा असर पड़ता नजर आ रहा है. 

संबंधित वीडियो