लखनऊ की सड़कों पर विवादित पोस्टर, अतीक अहमद रावण... राहुल गांधी, एलन मस्‍क समेत ये बनाए 9 चेहरे

  • 0:55
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2026

लखनऊ की सड़कों पर दशानन के नाम पर विपक्ष के नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं. लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर 'भारत विरोधी दशानन रावण' के पोस्टर लगाए गए हैं.सनातन रक्षा संगठन नाम की संस्था ने ये पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में अतीक अहमद को रावण के रूप में दिखाया गया है, वहीं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को भी इसमें शामिल किया गया है.पोस्टर में कुल 9 चेहरे हैं - अतीक अहमद, अखिलेश यादव, राहुल गांधी, एलन मस्क, इल्हान उमर, मोहम्मद यूनुस, जॉर्ज सोरोस, प्रशांत भूषण और मुख्तार अंसारी.
पोस्टर लगाने वालों के मुताबिक अमेरिकी उद्योगपति के हालिया बयान को लेकर उनका चेहरा भी पोस्टर में रखा गया है. इसके अलावा पाकिस्तान समर्थक अमेरिकी सांसद इल्हान उमर की फोटो भी इसमें लगाई गई है. बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, इसलिए उन्हें भी शामिल किया गया है.सनातन रक्षा संगठन ने इसे भारत विरोधी दशानन बताया है. 
दशहरा के मौके पर रावण के 10 सिर की तरह भारत के खिलाफ काम करने वाले 9 चेहरों को दिखाकर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया डॉन से लेकर विपक्षी नेता और विदेशी हस्तियों को एक साथ दिखाया गया है. पोस्टर में जॉर्ज सोरोस और प्रशांत भूषण को भी जगह दी गई है.