मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा हुआ है, यहां एक बेकाबू ट्रक ने 51 लोगों को कुचल दिया, जिसमें से 12 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे. ऐसे में वह ड्राइवर का कंट्रोल ट्रक से छूट गया. ट्रक लोगों को कुचलता हुआ, मंदिर में जा घुसा. इस दौरान दो पुलिसवाले भी ट्रक की चपेट में आ गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढलान होने के कारण ट्रक की स्पीड और बढ़ गई, जिससे ट्रक पर काबू पाना और मुश्किल हो गया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में 39 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है.