Breaking News: कोलकाता के चोरबागान हादसे पर PM Modi ने जताया दुख पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। इस दर्दनाक त्रासदी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से भगदड़ मची जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच के लिए एसटीएफ का गठन कर दिया गया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. मृतकों में 15 महिलाएं, 3 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है. हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये हादसा उत्तरी कोलकाता के चोर बागान इलाके में कल शाम करीब 7:40 बजे हुआ.