CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में बड़ा प्रदर्शन, मंच पर साथ दिखे उद्धव और राज ठाकरे

  • 17:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2026

मुंबई में रविवार को सड़कों पर बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक साथ मंच पर थे. कॉकरोच जनता पार्टी के मंच पर शिवसेना और एमएनएस के नेता एक साथ. मेट्रो स्टेशन से महानगरपालिका भवन तक मार्च निकला. उद्धव और राज ठाकरे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा. उद्धव और राज की पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. राज ठाकरे ने महाराष्ट्र में SIR को रद्द करने की मांग की. उन्‍होंने कहा कि सरकार किसकी बनेगी ये फैसला जनता को करना है, चुनाव आयोग को नहीं. अब वोटिंग मशीन बंद होनी चाहिए और चुनाव बैलेट पेपर पर होना चाहिए, तभी दूध का दूध और पानी का पानी होगा. उद्धव ने कहा कि अब ये देश की यानी आजादी की लड़ाई है. 13 करोड़ मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है ये लड़ाई किसी एक पार्टी या व्यक्ति या जाति की नहीं है. ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पक्षपातपूर्ण तरीके से हुई है.

संबंधित वीडियो