देशभर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हजारों लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं. कई मामलों में तो करोड़ों रुपये की ठगी भी सामने आई है. NDTV YUVA 2026 समिट में महाराष्ट्र साइबर क्राइम के चीफ एडीजीपी यशस्वी यादव ने बताया कि साइबर अपराधी इतने शातिर हो चुके हैं कि पासवर्ड मजबूत होने के बावजूद ठगी कर लेते हैं. यशस्वी यादव ने बताया कि कैसे वो साइबर क्राइम को रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं.