सूरजपुर जिले में सड़क हादसे के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं. सूरजपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा. आक्रोशित भीड़ ने चक्का जाम कर दिया और एक क्रशर प्लांट समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इस हादसे से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला की मौत के बाद गुस्सा किस तरह फूटा. ग्रामीणों ने पहले सड़क जाम की और फिर गुस्से में क्रशर प्लांट और कई गाड़ियों में आग लगा दी. आक्रोशित भीड़ पर पुलिस पर पथराव करने का आरोप भी लग रहा है.